在5月15日播出的最新采访中,内塔尼亚胡公开承认,在对加沙地带拉法发动军事进攻的问题上,以色列与历史盟友美国关系紧张,但他坚称,这次行动是为了保护以色列的安全。 जागरण संवाददाता, जम्मू। निक्की तवी क्षेत्र के तोप व बड़योल में नदी के किनारे कटने से पानी साथ लगते तोप, सुम, बड़याल गांवों के निचले क्षेत्रों में घुस गया। तोप में कई घर जलमग्न हैं। वहीं सुम भी चपेट में है। तोप गांव के निचले क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थलों की ओर चले गए हैं। बड़याल में गांव के निचले क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। वहीं बताया जा रहा है कि यहां के हसों चक गांव भी पूरी तरह से बारिश के पानी की चपेट में हैं। यहां पर एनडीआरएफ की टीमें पहुंची हुई हैं। संभवतः कुछ लोगों के यहां पर फंसे होने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं, सोहांजना गांव में शास्त्री समाधि स्थल के पास लंगर स्थल में बारिश का पानी घुस गया।,इससे लंगर में धरी सामग्री बर्बाद हो गई। माल मवेशियों का भारी नुकसान गांव अलोरा में गुज्जर समुदाय की कुछ भैंसें व बकरियां नदी के पानी की भेंट चढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर नदी किनारे गुज्जर समुदाय के लोग रहते हैं। अधिकांश माल मवेशियों को सुरक्षित कर लिया गया। मगर कुछ को नहीं बचाया जा सका। वहीं दूसरे क्षेत्रों में भी माल मवेशियों के नुकसान के समाचार आ रहे हैं। ग्रामीण लोगों का कहना है कि कई लोगों के माल मवेशी नहीं मिल रहे हैं। 。